मोतियाबिंद के तीन दर्जन मरीजों का सफल ऑपरेशन

भगवान महावीर आई हॉस्पिटल द्वारा वर्ष के अंतिम दिन बुधवार को तीन दर्जन से अधिक मोतियाबिंद मरीजों का ऑपरेशन किया गया। अब नए साल में सब कुछ देख पाएंगे और नई रोशनी के साथ नववर्ष का स्वागत करेंगे। भगवान महावीर आई हॉस्पिटल के पदाधिकारी की मौजूदगी में मोतियाबिंद से ग्रसित मरीज के ऑपरेशन किए गए। मौके पर प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष पूरणमल जैन, वर्तमान अध्यक्ष संतोष जैन पाटनी के अलावा कमल जैन, पंकज सेठी, वीके जैन, गोविंद सरावगी, जितेंद्र छाबड़ा, अमित रारा, डॉ. प्रत्युष प्रणव, डॉ. वर्तिका गुप्ता, हरीश दोषी, पारस जैन, विजय जैन, शिवानंद प्रसाद व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *