जनपरिषद के राष्ट्रीय सचिव बने अभिषेक सिंघई

दमोह। अखिल भारतीय स्तर की सामाजिक संस्था जन परिषद के अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी एनके त्रिपाठी ने संयोजक रामजी श्रीवास्तव, प्रांतीय सचिव नितिन श्रीवास्तव एवं दमोह चैप्टर के अध्यक्ष जगजीत सिंह बिल्लू वाधवा की अनुशंसा पर वरिष्ठ एडवोकेट अभिषेक सिंघई को इंटरस्टेट कोऑर्डिनेशन कमेटी का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है। जन परिषद के संयोजक रामजी श्रीवास्तव एवं बिल्लू वाधवा के अनुसार जन परिषद राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था है, जो कि पिछले 37 वर्षों से सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों में सक्रिय होने के साथ कई ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व संदर्भ ग्रंथों का प्रकाशन कर चुकी है। संस्था पर्यावरण पर बारह अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुकी है। संस्था के इस समय पूरे देश में 300 से अधिक एवं विदेशों में 7 चैप्टर्स बन चुके हैं। संस्था प्रतिवर्ष उन व्यक्तियों को अलंकृत करती है जो कि रचनात्मक एवं सामाजिक सुधार के कार्यों को मूर्तरूप दे रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *