समाज में एकता व संगठन मजबूत करने पर की चर्चा

बारां| शहर में चतुर्भुजनाथजी महाराज मेहर समाज बारां के मीटिंग हॉल में मेहर समाज हाड़ौती संभाग रजिस्टर्ड समितियों व संस्थाओं के संरक्षक अध्यक्ष, सचिव, मंत्री, कोषाध्यक्ष व वरिष्ठ सम्मानित सदस्यों की एक वैचारिक व मंथन बैठक हुई। जिसमें संभाग की 25 समितियों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। समिति सचिव सत्यनारायण सिंधिया ने बताया कि समिति के मुख्य संस्थापक सत्यनारायण मोगदया ने बताया कि बैठक में बीस बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करके प्रस्ताव पारित किए। धर्मराज मेहर ने कहा कि समाज में एकता व संगठन मजबूत होना चाहिए। नवयुवक मंडल कोटा के अध्यक्ष दिग्वेश मेहर व सुरेश कुमार मेहर बताया कि मदिरापान, मृत्यु भोज, पहरावनी आदि पर पूर्ण पाबंदी लगाई गई है। इस दौरान डॉ. दुर्गा शंकर मेहर बिजोलिया, धर्मराज भरकुण्डियां, बीरमदेव व्याख्याता, कमलेश मेहर, रामनिवास भगत बून्दी, सुरेश मेहर, दिग्वेश मेहर सुनिल मेहर, ब्रह्मनंद मेहर आदि मौज्ूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *