अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई बारां ने मनाया नववर्ष

बारां| अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई बारां ने नववर्ष के स्वागत का कार्यक्रम हर्षोल्लास से किया। अध्यक्षता महिला इकाई अध्यक्ष नीतू गुप्ता ने की। अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई बारां द्वारा आगामी पूरे वर्ष समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जरूरतमंदों के सहयोग से जुड़े विभिन्न कार्य निरंतर किए जाएंगे। जिला महामंत्री शिल्पा ठाकुरिया ने बताया कि सदस्यों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि संगठन के माध्यम से वर्ष भर सामाजिक सरोकारों को मजबूती देने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सामूहिक रूप से पौष बड़ा का भोग लगाया। अनेक मनोरंजक गेम्स भी खेले गए। इस दौरान अध्यक्ष सुधा मारू, कोषाध्यक्ष मंजु गोयल, नगर अध्यक्ष सुनीला अग्रवाल भी उपस्थित रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *