मोदी की गारंटी लागू कराने कर्मचारियों ने निकाली रैली

भास्कर न्यूज | बलौदाबाजार अपनी 11 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर प्रदेशभर के अधिकारी–कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल मंगलवार को निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई। हड़ताल के अंतिम दिन बलौदाबाजार में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले रैली निकालकर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा गया। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का कहना है कि मोदी की गारंटी के रूप में जो वादे किए गए थे, वे अब तक धरातल पर नहीं उतरे हैं। धरना स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए फेडरेशन पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि सरकार को कई बार चेताया गया, ज्ञापन दिए गए, संवाद की कोशिश की गई, लेकिन जायज मांगों की लगातार अनदेखी की गई। मोदी की गारंटी पूरी करनी होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *