बड़की सरिया |सरिया मारवाड़ी युवा मंच नगर शाखा व एएसआई झारखंड चैप्टर के तत्वावधान में आगामी 23 जनवरी को सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर देवकी अस्पताल मे रक्तदान शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से देवकी अस्पताल के निर्देशक डॉ. राजेश सिंह, डॉ संदीप अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, अमन अग्रवाल ,पंकज गर्ग, अंकित बंसल, उत्कर्ष अग्रवाल, भावेश अग्रवाल, सिद्धांत आयोजन कर्ता के रूप मे रहेंगे ।


