एफएसओ ने सदर अस्पताल की कैंटीन का किया निरीक्षण

भास्कर न्यूज| चाईबासा शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद द्वारा सदर अस्पताल चाईबासा स्थित कैंटीन एवं बाबा मंदिर स्थित मसाला रिटेलर्स का निरीक्षण किया गया। उक्त जांच के क्रम में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर एवं मिक्स मसाला का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जांच के क्रम में विलीभ मसाला का fssai लाइसेंस नहीं पाया गया, जिस पर संबंधित को लाइसेंस डिस्पले करने का निर्देश दिया गया है। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी (एफएसओ) के द्वारा सभी फूड लाइसेंस धारकों को निर्देश दिया गया कि वह अपने कर्मियों को फूड सेफ्टी से संबंधित प्रशिक्षण अवश्य दिलाएं। साथ ही बताया गया कि जो भी खाद्य कारोबारी फूड लाइसेंस के बगैर कारोबार कर रहे हैं, उन्हें 7 दिनों के अंदर स्वयं या अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र में जाकर www.foscos.fssai.gov .in के माध्यम से फूड लाइसेंस हेतु आवेदन करने का निर्देश भी दिया गया। फूड लाइसेंस से जुड़ी समस्या पर सिविल सर्जन कार्यालय-सदर अस्पताल स्थित खाद्य सुरक्षा कार्यालय में संपर्क करने का निर्देश दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *