टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए जिले से पांच पुलिसकर्मियों का हुआ चयन

भास्कर न्यूज | हजारीबाग अखिल भारतीय पुलिस कंट्रोल बोर्ड नई दिल्ली द्वारा t20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 25 आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए झारखंड स्तर पर खिलाड़ियों का चयन रांची जयपुर में किया गया। जहां हजारीबाग जिला बल से पांच पुलिसकर्मी का चयन हुआ है जो t20 टूर्नामेंट में भाग लेंगे। बताया गया कि पायलट टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 – 25 के लिए चयन शिविर जैप 1 रांची में आयोजित किया गया। इस चयन शिविर में 16 सदस्यीय झारखंड पुलिस क्रिकेट टीम का गठन किया गया है। इस 16 सदस्यीय टीम में हजारीबाग जिला बल से आशुतोष कुमार साहू, संजीत कुमार रजक, पवन कुमार सिंह, डीएसपी अनुभव भारद्वाज का चयन हुआ। स्टैंड बाय में राजीव रंजन का भी चयन हुआ है। हजारीबाग जिला बल से चयनित सभी खिलाड़ियों को पुलिस मेंस एसोसिएशन, हजारीबाग ने बधाई और शुभकामनाएं दिया है। इस संबंध में हजारीबाग पुलिस मेन्स एसोसिएशन के मंत्री उपेंद्रनाथ मिश्रा ने कहा है कि 16 सदस्यीय टीम में हजारीबाग से चयनित खिलाड़ी हजारीबाग पुलिस के लिए गौरव है और हमें उम्मीद है कि भारतीय पुलिस कंट्रोल बोर्ड नई दिल्ली द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में झारखंड पुलिस का हजारीबाग से चयनित खिलाड़ी नाम गौरवान्वित करेंगे और क्रिकेट में इतिहास रचेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *