मौसम का हाल:ठंड के साथ तेज धूप से फसलों को फायदा, शीतलहर की भी आशंका

जनवरी में पहले सप्ताह में कोहरे से शुरुआत होगी। शीतलहर भी आ सकती है हालांकि यह ज्यादा दिन नहीं रहेगी। रात के समय न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच रह सकता है। ठंड के साथ दिन की तेज धूप से फसलों को फायदा होगा। विशेषकर चना, मसूर व अन्य दहलनी फसलों को फायदा बताया जा रहा है। गेहूं की वृद्धि भी ठोस व तेजी से होगी। दिन के समय अधिकतम तापमान 23 से 26 डिग्री के आसपास रहेगा। दिन सुहावने रहने का पूर्वानुमान है। 1 जनवरी के आसपास एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद बाकी महीना मुख्य रूप से शुष्क रहने की उम्मीद है। 31 दिसंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। रात का तापमान 13 डिग्री दर्ज हुआ। आने वाले दिनों में रात का तापमान गिरेगा। 12 डिग्री 12 डिग्री 11 डिग्री 10 डिग्री 10 डिग्री 9 डिग्री 28 डिग्री 28 डिग्री 27 डिग्री 27 डिग्री 27 डिग्री 26 डिग्री 1 जनवरी 2 जनवरी 3 जनवरी 4 जनवरी 5 जनवरी 6 जनवरी अगले 6 दिन के रात व दिन के तापमान का पूर्वानुमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *