संगीत सभा में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ

उज्जैन | पंडित विष्णु नारायण भातखंडे कला संस्थान द्वारा मासिक संगीत सभा आयोजित की गई। पहले सत्र में डॉ. सतीश गोथरवाल के निर्देशन में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। दूसरे सत्र में संगीत साधकों ने भजनों की प्रस्तुति दी। लोक गायक दिनेश देवड़ा ने मालवी शैली में निर्गुण भजन गाए। कमल मालवीय ने भी प्रस्तुति से समां बांधा। ढोलक पर कुलदीप देवड़ा और अर्पित मालवीय ने संगत की। संचालन राजकुमारी देवड़ा ने किया। आभार भारती बुंदेल ने माना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *