14 से श्री भोले बाबा मंदिर से निकलेंगी प्रभातफेरियां

जालंधर| 14 फरवरी से श्री भोलेबाबा मंदिर बस्ती नौ से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में प्रभातफेरियां निकाली जाएंगी। इस संबंध में शुक्रवार को मंदिर प्रांगण में बैठक हुई। आयोजकों ने बताया कि 24 फरवरी तक मंदिर प्रांगण से सुबह 5 बजे प्रभातफेरी निकलेगी। वहीं 26 फरवरी को महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर पंडित प्रमोद कुमार तिवारी, अमरदीप कुंद्रा, कमल किशोर घई, परमजीत, सोमनाथ शर्मा, राज कुमार चाचा जी, सोनी, गिरधारी लाल अत्रि, सन्नी लूथरा, आशु मल्होत्रा व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *