भास्कर न्यूज | जालंधर स्त्री आर्य समाज मंदिर मॉडल टाउन में 65वां विशाल “गायत्री महायज्ञ’ कराया गया। पंडित सत्य प्रकाश शास्त्री, पंडित बुद्धदेव वेदालंकार ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भक्तों से हवन कुंड में आहुतियां डलवाईं। मुख्य अतिथि के रूप में प्रमिला अरोड़ा, सरिता, रोमिला आर्य, पूनम सेठी उपस्थित हुए। ज्योति शर्मा ने भजनों की प्रस्तुति दी। सभा का अध्यक्षता करते हुए सुशीला भगत ने कहा कि जो गायत्री मंत्र का जाप करते हैं, गायन करते हैं उनके सारे कष्ट मिट जाते हैं। इस मौके पर हिंद पाल सेठी, रजनी सेठी, शारदा गुप्ता, सुदेश कक्कड़, उर्वशी बत्रा, कमलेश सेठी, मधु शर्मा, नीलू खन्ना, सीता चड्ढा, सरोज सरीन व अन्य मौजूद रहे।


