जालंधर| कैपिटल फाउंडेशन की ओर से कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक एवं एसोसिएशन ऑफ अलायंस क्लब्स इंटरनेशनल जिला 126-एन के संयुक्त सहयोग से आंखों का मुफ्त चेकअप व अॉपरेशन कैंप 19 जनवरी को लगाया जाएगा। सुबह 10 से एक बजे तक सरकारी एलीमेंट्री स्मार्ट स्कूल काकी पिंड नजदीक कैपिटल बैंक के समीप लोगों जांच के लिए आ सकते हैं। यह जानकारी कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट अनुराग भारद्वाज ने दी। चार्टर गवर्नर जीएस जज ने बताया कि चेकअप कैंप का शुभारंभ कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर सर्वजीत सिंह समरा करेंगे। आंखों के माहिर डॉ. पीयूष सूद अपनी टीम के साथ मरीजों का मुफ्त चेकअप करेंगे व जरूरतमंद 100 मरीज के ऑपरेशन नेशनल आई केयर अस्पताल में किया जाएगा। मरीजों को दवाइयां व चश्में मुफ्त दिए जाएंगे। इस मौके पर कैपिटल स्मॉल सेविंग बैंक की ओर से कंपनी सेक्रेटरी अमित शर्मा, असिस्टेंट वीपी जसविंदर सिंह मौजूद रहे।


