कुल्लू में सड़क हादसा, टैटू आर्टिस्ट समेत 3 की मौत:जन्मदिन-न्यू ईयर मनाकर लौट रहे थे, पैराफिट से टकराई, फिर ट्रक के नीचे घुसी गाड़ी

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल का कुल्लू अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान सतपाल निवासी कुल्लू के तौर पर हुई है, जबकि मृत लड़कियों की शिनाख्त की जा रही है। बताया जा रहा है कि 31 दिसंबर को सतपाल का जन्मदिन था। वह अपनी तीन दोस्त के साथ जन्मदिन और न्यू ईयर मनाने कसौल गया था। बीती रात करीब एक बजे कसौल से वापस लौटते वक्त उनकी गाड़ी भूतनाथ के पास पहले पैराफिट से टकराई और बाद में सड़क किनारे खड़े ट्रक के नीचे आ गई। इसके बाद वहां मौजूद लोगों के सहयोग से पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से चारों को बाहर निकाला। मृतक टैटू आर्टिस्ट मृतक सतपाल ​​​​​​​टैटू आर्टिस्ट था। वह कुल्लू के अखाड़ा बाजार में दुकान चलाता था। ​​​​​​​मगर अब वह इस दुनिया में नहीं रहा। आज कुल्लू अस्पताल में तीनों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *