हिंदू कॉलेज अमृतसर के एनसीसी छात्रों ने दिल्ली के ऐतिहासिक स्थलों का किया दौरा

भास्कर न्यूज | अमृतसर हिंदू कॉलेज अमृतसर ने युवा कल्याण विभाग के संयोजन के साथ 10 एनसीसी छात्रों के लिए 4 दिवसीय प्रायोजित यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा के दौरान छात्रों ने दिल्ली शहर का भ्रमण किया एवं दिल्ली की ऐतिहासिक स्मारकों के भी दर्शन किए। उन्होंने लाल किला, कुतुब मीनार, इंडिया गेट, हुमायूं का मकबरा और प्रसिद्ध गुरुद्वारों एवं अन्य प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि यह यात्रा न केवल आनंददायक थी बल्कि उनके लिए एक महत्वपूर्ण सीखने का अनुभव भी साबित हुई। उन्होंने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और इतिहास के बारे में नई जानकारियां प्राप्त कीं। छात्रों और स्टाफ ने प्रिंसिपल संजय खन्ना को इस तरह की शैक्षणिक और समृद्ध यात्रा के आयोजन और समर्थन के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *