अमृतसर| देश की आजादी के लिए मालेरकोटला में 66 शहीद सिंह तोपों के साथ कुर्बान हो गए थे। उन नामधारी शहीद सिंहों की याद में लोपोके के गांव मोडेकला में धार्मिक समारोह करवाया गया। नामधारी संप्रदा के रागी और कविश्री जत्थे ने सतगुरु जी का जस गाकर संगत को निहाल किया। इस समारोह में रेलवे बी ब्लाक की श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी के प्रधान जसवंत सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए।


