महासमुंद| शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी में शुक्रवार को ईको क्लब की छात्राओं ने 26 जनवरी के पूर्व की तैयारी को ध्यान में रखते हुए ईको गार्डन के अवांछित खरपतवार को नष्ट करने और विकसित पौधे की कटाई छटाई कर ईको गार्डन को संवारने का कार्य किया गया। इस दौरान छात्राओं ने अगरबत्ती के खाली झिल्ली में शो वाले पौधों का पौधरोपण किया। इस दौरान विद्यालय पिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई किया गया। इस मौके पर नीतू साहू, साक्षी साहू, यामिनी साहू, पुजा साहू, पायल यादव, रागिनी यादव, पार्वती निषाद, ओमिका निषाद, योगिता यादव, नेहा निषाद, रागिनी कंवर, परस राम सिन्हा, टामेश्वरी साहू, रागिनी चन्द्राकर, अनुपमा मानिकपुरी सहित अन्य लोग मौजूद थे।


