निर्माण में अनियमितता:हाउसिंग बोर्ड के दो इंजीनियर निलंबित

जगदलपुर में हाउसिंग बोर्ड कार्यपालन अभियंता सीके ठाकुर और सहायक अभियंता नीरज ठाकुर को निर्माण कार्य में अनियमितताएं पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया। बीजापुर जिले के भैरमगढ़, भोपालपट्टनम और उसूर (आवापल्ली) ब्लॉकों में जीएडी आवास भवन बनाने में वित्तीय अनियमितताएं और कार्यों में विलंब पाया गया। इसके बाद ठेकेदार मेसर्स एनके कंस्ट्रक्शन दुर्ग के पंजीयन को निरस्त करने नोटिस जारी किया गया। मेसर्स एनके कंस्ट्रक्शन को कार्य से अधिक राशि का आखिरी भुगतान पूर्ववर्ती सरकार के समय किया गया। ठेकेदार को बिना काम के भी भुगतान कर दिया गया। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर ठेकेदार मेसर्स एन. के. कंस्ट्रक्शन दुर्ग को भी ब्लैकलिस्ट करने के लिए नोटिस जारी किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *