पन्ना के सारंगपुर तिराहे पर एक अज्ञात वाहन ने महिला का टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना गुरुवार दोपहर की है। दरअसल, वह अपनी बेटी को बस में बैठा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया। घायल महिला को प्राथमिक इलाज के बाद कटनी रेफर किया गया है।
बेटी को बस में बैठाने के लिए सारंगपुर तिराहे पर खड़ी थीं जानकारी के अनुसार, बिसानी निवासी गोरी बाई (पति बलदेव) अपनी बेटी को बस में बैठाने के लिए सारंगपुर तिराहे पर खड़ी थीं। इसी दौरान टिकरिया की ओर से आ रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गोरी बाई मौके पर ही लहूलुहान होकर बेहोश हो गईं। प्राथमिक इलाज के कटनी रेफर हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहनगर पहुंचाया गया, जहां डॉ. मुदित पांडे ने उनका प्राथमिक उपचार किया। गोरी बाई के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए, बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल कटनी रेफर कर दिया गया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज घटना की सूचना मिलते ही शाहनगर थाना प्रभारी मनोज कुमार यादव अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल महिला और उनके पति से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है।


