अमृतसर| खालसा यूनिवर्सिटी की ओर से छोटे साहिबजादों की शहादत व बाबा मोती राम मेहरा व समूह परिवार को कोहलू में शहीद करने की याद को समर्पित दूध का लंगर लगाया गया। इस मौके पर उपकुलपति डा. महल सिंह ने और खालसा यूनिवर्सिटी के अकादमी डीन डा. सुरिंदर कौर की मौजूदगी में श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी की ओर से धर्म को बचाने के लिए दी गई कुर्बानी को याद करते हुए श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के उपदेशों, वजीर खान द्वारा गुरु साहिब जी के छोटे लाल को शहीद करने के अलावा भाई मोती राम मेहरा व उनके परिवार पर किए तश्दद संबंधी विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।


