लुधियाना। सर्दियों के मौसम में शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा और गर्माहट की जरूरत होती है। इस मौसम में काली मिर्च एक ऐसी देसी मसाला है, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। काली मिर्च में मौजूद पिपरिन तत्व पाचन से लेकर इम्युन सिस्टम तक को मजबूत बनाने में मदद करता है। यही वजह है कि सर्दियों में इसका सीमित और सही तरीके से सेवन करने की सलाह दी जाती है। {शरीर को अंदर से गर्म रखती है: सर्दियों में काली मिर्च का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह शरीर को अंदर से गर्म रखती है। ठंड के कारण होने वाली सर्दी-खांसी, जुकाम और गले की खराश में काली मिर्च राहत देती है। शहद के साथ काली मिर्च लेने से कफ बाहर निकलने में मदद मिलती है। यह पाचन को बेहतर बनाती है और गैस, अपच जैसी समस्याओं को कम करती है। {मेटाबॉलिज्म को तेज करने में सहायक : काली मिर्च मेटाबॉलिज्म को तेज करने में सहायक होती है, जिससे वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं और मौसमी बीमारियों से बचाव करते हैं। सर्दियों में जोड़ों के दर्द और सुस्ती की समस्या में भी काली मिर्च का सेवन लाभकारी माना जाता है। {सीमित मात्रा में ही लेनी चाहिए : हालांकि काली मिर्च फायदेमंद है, लेकिन इसका अधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है। ज्यादा मात्रा में काली मिर्च लेने से पेट में जलन, एसिडिटी और अल्सर की समस्या बढ़ सकती है।


