कचरा कलेक्शन से समय पर नहीं उठती गंदगी

मुरैना। शहर के मिल एरिया रोड पर बना कचरा कलेक्शन पॉइंट स्थानीय लोगों के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। यहां नगर निगम के कचरा उठाने वाले वाहन दोपहर 12 बजे तक नहीं पहुंचते, तब तक कचरे के ढेर से उठती दुर्गंध पूरे इलाके में फैल जाती है। सुबह-सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे, काम पर निकलने वाले लोग और राहगीर नाक बंद कर गुजरने को मजबूर हैं। स्थिति तब और बिगड़ जाती है जब कचरे की तलाश में मवेशियों का झुंड सड़क पर डेरा डाल लेता है, जिससे यातायात बाधित होता है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समय पर कचरा नहीं उठाया जाता। स्थानीय लोगों ने नगर निगम की महापौर व आयुक्त से इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है। -गोलू वर्मा, मिल एरिया रोड

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *