जमालपुर इलाके में हुई झपटमारी के एक मामले में गिरफ्तार आरोपी खन्ना में पुलिस हिरासत से भाग गया। लुधियाना पुलिस आरोपी को वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक की बरामदगी और जांच के लिए खन्ना लेकर गई थी। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। आरोपी की पहचान संतोष कुमार निवासी माजरी मोहल्ला खन्ना के तौर पर हुई है। उसके खिलाफ 7 जुलाई 2025 को जमालपुर थाना में झपटमारी का मामला दर्ज किया गया था। जानकारी अनुसार, बुधवार शाम करीब 6 बजे रास्ते जब गाड़ी एक पेट्रोल पंप पर रुकी, दो मुलाजिम लघुशंका को चले गए। जबकि एक मुलाजिम ड्राइविंग सीट पर था। इसी बीच पीछे बैठा आरोपी संतोष गाड़ी की खिड़की खोलकर भाग निकला। मुलाजिम उसका पीछा करते समय मुलाजिम लड़खड़ा कर गिरता फुटेज में दिखाई दिया। तब तक दूसरे मुलाजिम पहुंचे, लेकिन आरोपी फरार हो चुका था। एसएचओ जमालपुर इंस्पेक्टर बलविंदर कौर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ खन्ना के सिटी थाना-2 पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है।


