रबी फसलों की बुवाई से पहले भूमि की तैयारी, बीज उपचार पर दी जानकारी

लुधियाना| पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (पी.ए.यू.) के प्रसार शिक्षा निदेशालय के नेतृत्व में हर माह आयोजित होने वाली किसान क्लब की बैठक इस बार किसानों की उल्लेखनीय भागीदारी की साक्षी बनी। बैठक में 55 किसान सदस्यों ने भाग लिया और विभिन्न विषय विशेषज्ञों के विचार सुने तथा अपनी खेती से संबंधित समस्याओं और योजनाओं पर उनसे परामर्श किया। इस अवसर पर अपर निदेशक संचार डॉ. तेजिंदर सिंह रियाड़ ने यूनिवर्सिटी द्वारा प्रकाशित नवीन कृषि साहित्य का उल्लेख करते हुए किसानों से अपील की कि वे कृषि साहित्य से जुड़ें और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पीएयू के कार्यक्रम देखने की आदत विकसित करें। इस बैठक में कृषि विशेषज्ञों के रूप में डॉ. रविंदर सिंह चंदी, डॉ. रचना अरोड़ा, डॉ. नवनीत कौर, डॉ. जिफनवीर सिंह खोसा और डॉ. सुरिंदर कौर संधू ने अपने-अपने विषयों पर रबी फसलों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां किसानों के साथ साझा कीं। विशेषज्ञों ने फसल की बुवाई से पूर्व भूमि की तैयारी, बीज उपचार, खरपतवार नियंत्रण, रोग व कीट प्रबंधन, सब्जियों की सुरक्षित खेती के साथ-साथ मित्र कीटों और लाभकारी पक्षियों के महत्व पर भी प्रकाश डाला। बैठक का संचालन वरिंदर सिंह ने किया, जिन्होंने स्वागत संबोधन भी प्रस्तुत किया। किसान क्लब के पूर्व प्रधान अमरिंदर सिंह पूनिया ने सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *