पुलिस ने किया लाठीचार्ज, ड्रिंक एंड ड्राइव के 57 चालान

भास्कर न्यूज | लुधियाना नए साल के जश्न के दौरान किप्स मार्केट में शोर-शराबा और हुड़दंग बढ़ने पर पुलिस को सख्त कदम उठाने पड़े। देर रात कुछ शरारती तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश के बाद पुलिस ने लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए लाठीचार्ज किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार किप्स मार्केट में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे, जहां तेज आवाज में संगीत, शराब के नशे में हंगामा और आपसी झड़प की स्थिति बन रही थी। कई बार समझाने के बावजूद जब स्थिति काबू में नहीं आई, तो पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह से एहतियातन की गई ताकि किसी तरह की बड़ी घटना न हो। इसके साथ ही नए साल की रात शहरभर में ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान भी चलाया गया। अलग-अलग चौकों और प्रमुख सड़कों पर नाकेबंदी कर कुल 57 चालान काटे गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि त्योहार और जश्न के मौके पर कानून का पालन करें और किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *