सशक्त युवा ही सशक्त राष्ट्र की पहचान: प्राचार्य

भास्कर न्यूज | कुकदूर हायर सेकेंडरी स्कूल कुकदूर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की सात दिवसीय शिविर ग्राम पंचायत माठपुर में शुरू हो गया है। यहां प्रतिदिन टीम के सदस्यों द्वारा प्रभात फेरी, योग, व्यायाम, परियोजना कार्य कर रहे हैं। गुरुवार तीसरे दिवस को बौद्धिक परिचर्चा सत्र में नशा मुक्ति व स्वस्थ युवा- सशक्त भारत की नींव थीम रखा गया। मुख्य वक्ता हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राम कोदवागोडान के प्रभारी प्राचार्य प्रेम सिंह टेकाम थे। उन्होंने कहा कि नशा एक सामाजिक अभिशाप है, जिसे संकल्प से जीता जा सकता है। नशा छोड़कर सेवा ,अनुशासन और समर्पण के मार्ग पर चलना ही एनएसएस का मूल उद्देश्य है। सशक्त युवा ही सशक्त राष्ट्र की पहचान है। इसलिए युवाओं को समाज सेवा समेत अन्य कार्य में हमेशा सामने आना चाहिए। इसके लिए रासेयो एक अच्छा माध्यम है। यहां स्वयंसेवकों को भारत की संस्कृति, परंपराओं को जानने का अवसर मिलता है और देशभक्ति व राष्ट्रीय एकता की भावना बढ़ती है। रासेयो शिविर युवाओं को समाज से जोड़कर, उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने और देश के विकास में योगदान देने का एक महत्वपूर्ण मंच हैं। इससे युवा जुड़े। शिविर का उद्देश्य बताया प्राचार्य राजेश कुमार धुर्वे ने स्वयं सेवकों से कहा कि युवा समाज के भावी पीढी को संवारने वाला होता हैं। सामाजिक सेवा के लिए सभी स्वयंसेवक में सेवा को तत्पर रहना चाहिए। यह शिविर में छात्रों द्वारा सामुदायिक सेवा और सामाजिक विकास के लिए आयोजित किए जाते हैं, जो आमतौर पर 7 दिन के विशेष शिविर होते हैं,जिनमें स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, डिजिटल साक्षरता जैसे विषयों पर जागरूकता अभियान और गतिविधि शामिल होती हैं, ताकि युवाओं में नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *