राकेश जिला सचिव बने

दारू | टाटीझरिया प्रखंड कार्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन के लिए समय का निर्धारण के लिए बैठक की गई। अध्यक्षता प्रमुख संतोष मंडल ने किया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रातः 9:30 बजे, जेएसएलपीएस कार्यालय 09:35 बजे, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में 9:45 बजे, थाना परिसर में 10 बजे। बीआरसी कार्यालय में 10:30 बजे और बिरहोर टोला खंभवा में 10:55 बजे का समय सुनिश्चित किया गया है। बैठक में बीडीओ रश्मि खुशबू मिंज, उपप्रमुख रवि वर्णवाल, सांसद प्रतिनिधि कैलाशपति सिंह, महेश अग्रवाल, परमेश्वर यादव, नागेश्वर राम, पंचायत सेवक गुडिया रानी, अनीता कुमारी, संजय कुमार, मोईन अंसारी, चंदन कुमार मौजूद थे। बड़कागांव | झारखंड अलग राज्य चिन्हित आंदोलनकारी कल्याण समिति केंद्रीय समिति अध्यक्ष रमेश कुमार साहू के द्वारा लंगातु बड़कागांव निवासी राकेश मिश्रा को हजारीबाग जिला के सचिव बनाया गया है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *