भास्कर न्यूज|कटकमदाग संविधान गौरव दिवस अभियान को लेकर भाजपा की बैठक शुक्रवार को जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में हुई। मंच संचालन जिला महामंत्री सुमन कुमार ने किया। संविधान गौरव अभियान के संयोजक एवं जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा के इंद्रनारायण कुशवाहा ने बताया कि 20 जनवरी को स्थानीय सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के कार्यालय के समीप कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मुख्य रूप से उपस्थित होंगे। साथ ही सांसद मनीष जायसवाल, विधायक मनोज कुमार यादव, प्रदीप प्रसाद, अमित यादव व रौशन लाल चौधरी के अलावे कई गणमान्य लोग उपस्थित होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कहा कि भारत का संविधान के 75वें वर्ष पूरा होने के उपरान्त पूरे देश अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी निमित्त पूरे देश संविधान गौरव अभियान के तहत संविधान दिवस मना रहा है। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित होंगे। प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुदेश कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि आज हम सरकारी पदों पर पदस्थापित हो पा रहे हैं तो बाबा साहब के बनाए गए संविधान के कारण। प्रदेश कार्य समिति सदस्य केपी ओझा ने कहा कि रामचरितमानस की रचना के कारण तुलसीदास अमर हो गए रामायण के कारण वाल्मीकि की जयंती मनाई जाती है। बैठक में प्रदेश कार्य समिति सदस्य शिव शंकर गुप्ता, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष महेंद्र बिहारी, अनुसूचित जन जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश हेंब्रम, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष साक्षी राणा, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजीत चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष रेणुका साहू, पूर्व महिला अध्यक्ष बिजुल देवी, विवेक परिहार, कृष्णा मेहता, प्रकाश कुशवाहा, अरुण कुमार राणा, अजीत बक्शी, अनिल मेहता, शशि साव, सुखदेव रजवार, कैलाश सिंह, मीरा मेहता, रणजीत राम, फुलवा कश्यप, पूर्व मुखिया दिलीप रविदास, गुड़िया देवी, सोनी देवी, प्रदीप मेहता, रोहित कुशवाहा, प्रयाग राम मिर्धा, सुबोध पासवान, शंकर कुमार दास, बालेश्वर रजक, रामू राम, उमेश राम, गणेश प्रसाद, रणजीत साव सहित कई के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


