घूस लेने के लिए पंचायत सचिव लाभुक के घर पर पहुंचा था, पहले से तैयार थी एसीबी

भास्कर न्यूज | हजारीबाग हजारीबाग भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एसीबी की टीम ने शनिवार को दोपहर में विष्णुगढ़ प्रखंड के एक पंचायत सचिव को 11000 रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार पंचायत सचिव दीपक दास िवष्णुगढ़ प्रखंड के करगालो और अचल अचलजामो पंचायत में पदस्थापित है। वह हजारीबाग जिले के चलकुशा प्रखंड अंतर्गत नरेना गांव का रहने वाला है। अबुआ आवास के लाभुक करगालों निवासी चमेली देवी से तीसरा किस्त देने के बदले घूस ले रहा था। उसने घूस लेने का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। एसीबी की टीम से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक जितने भी लोग घूस लेते हुए पकड़े गए या तो कार्यालय में लाभुकों को बुलाकर घूस लेते रहे या फिर अपने आवास पर घूस लेते पकड़े गए हैं।लेकिन यह पहला सरकारी कर्मी है जो लाभुकों के घर पहुंच कर डोर टू डोर जाकर वसूली करता था। वह भी शुक्रवार को अबुआ आवास के लाभुक करगालो निवासी चमेली देवी पति जानकी रविदास के घर घूस का पैसा लेने गया था जहां रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ। इसकी गिरफ्तारी के बाद कई अबुआ आवास के लाभुक पहुंचे जिन्होंने कहा कि यह एक ऐसा कर्मी है जो घूस की राशि लेने के लिए घर पर तगादा करने पहुंच जाता है। हर लाभुक से पैसे की वसूली करने के बाद ही अग्रिम देने की बात करता है। यह भी दावा करता है कि जब तक पैसा नहीं दोगे अग्रिम की राशि खाता में नहीं जाएगा चाहे जहां भी चले जाओ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *