​​​​​​​प्रयागराज में माघ मेला पर ट्रेनों के संचालन में परिवर्तन:रांची से‎ खुलने वाली कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी‎, 7 जनवरी से 13 फरवरी तक रहेगा बदलाव

उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत माघ मेला‎ की वजह से रेल मंडल से चलने वालीं‎कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। ट्रेन संख्या‎ 18609–लोकमान्य तिलक टर्मिनस ‎एक्सप्रेस 7 जनवरी से 11 फरवरी तक अपने‎ निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग ‎पंडित दीन दयाल उपाध्याय-मिर्जापुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर होकर चलेगी।‎ मार्ग परिवर्तन के कारण इस ट्रेन का‎ वाराणसी, ज्ञानपुर रोड और प्रयागराज‎ स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा तथा परिवर्तित‎ मार्ग पर प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर‎ ठहराव होगा। प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर ‎इस ट्रेन का आगमन 10.30 बजे और ‎प्रस्थान 10.35 बजे होगा। ट्रेन संख्या ‎18610 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-‎एक्सप्रेस 13 फरवरी तक अपने निर्धारित‎ मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मानिकपुर‎–प्रयागराज छिवकी–मिर्ज़ापुर–पंडित‎ दीन दयाल उपाध्याय होकर चलेगी। मार्ग ‎परिवर्तन के कारण इस ट्रेन का प्रयागराज एवं ‎वाराणसी स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा तथा ‎परिवर्तित मार्ग पर प्रयागराज छिवकी स्टेशन ‎पर ठहराव होगा । प्रयागराज छिवकी स्टेशन‎ पर इस ट्रेन का आगमन 15:45 बजे एवं ‎प्रस्थान 15:50 बजे होगा।‎ कई ट्रेनों का आंशिक प्रारंभ व आंशिक समापन‎ मंडल के स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के‎कारण ट्रेन संख्या 12365 पटना- जनशताब्दी एक्सप्रेस का ‎7 जनवरी तक नामकोम स्टेशन पर आंशिक समापन होगा। इस‎ ट्रेन का नामकोम स्टेशन पर आगमन समय 13.50 बजे निर्धारित ‎है। उक्त अवधि के दौरान इस ट्रेन का नामकोम के बीच ‎परिचालन रद्द रहेगा। ट्रेन संख्या 12366 -पटना जनशताब्दी‎ एक्सप्रेस का सात जनवरी तक नामकोम स्टेशन से आंशिक‎प्रारंभ होगा। इस ट्रेन का नामकोम स्टेशन से प्रस्थान समय‎14:30 बजे निर्धारित है। उक्त अवधि के दौरान इस ट्रेन का‎-नामकोम के बीच परिचालन रद्द रहेगा।‎

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *