पाली में नर्सिंगकर्मियों ने खून से लिखे लेटर:नर्सिंग एवं एएनएम की भर्ती मैरिट में बोनस अंक देखकर नियमित करने की डिमांड

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर बांगड़ हॉस्पिटल लगे नर्सिंग कर्मियों ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सीएम एवं चिकित्सा मंत्री के नाम खून से पोस्ट कार्ड पर अपनी – पीड़ा लिखकर भेजी है। राजस्थान नर्सेज भर्ती संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र प्रजापत एवं पदाधिकारियों ने 501 पोस्टकार्ड लिखे हैं। नर्सेज ने मांग की है कि आगामी नर्सिंग एवं एएनएम की भर्ती मैरिट एवं बोनस 10,20,30 के माध्यम से जल्द से जल्द विज्ञप्ति जारी कर नियमित किया जाए। राजस्थान नर्सिंग ऑफिसर यूनियन पाली के जिला अध्यक्ष केसर सिंह चौहान ने बताया कि वर्तमान में भर्तियों के लिए अपनाई जा रही ठेका प्रथा नर्सेज का शोषण है। उन्हें बहुत कम वेतन दिया जा रहा है, जो शिक्षित बेरोजगारों के साथ अन्याय है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि पूर्ववर्ती भर्तियों 2018 व 2023 की तर्ज पर ही जल्द से जल्द नई भर्ती निकाली जाए। नर्सिंग ऑफिसर 12 हजार और एएनएम के 7 हजार पदों पर भर्ती मेरिट प्लस बोनस अंक के आधार पर निकाली जाए। क्योंकि हम वर्षों से अल्प वेतन में स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। इस दौरान विनोद कुमार प्रजापत समेत कई लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *