श्रीगंगानगर में तीन दिन कोहरे-शीतलहर का अलर्ट:न्यूनतम-अधिकतम तापमान में 5.7 डिग्री का अंतर, आंगनबाड़ी में 10 तक छुट्टियां

उत्तरी हवाओं और हिमालय में बर्फबारी के असर से श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 31 दिसंबर को हुई मावठ की पहल बारिश के बाद अब दिन में भी रात जैसी ठिठुरन महसूस हो रही है। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन जिले में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर आज (शुक्रवार) सुबह न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री रिकार्ड हुआ। दिन-रात के तापमान में सिर्फ 5.7 डिग्री का अंतर बना हुआ है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री रिकार्ड किया गया था। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार- हिमालय क्षेत्र में हो रही बर्फबारी से उत्तरी हवाएं सीधे श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ इलाके में पहुंच रही हैं। सिंचित क्षेत्र होने से यहां नमी ज्यादा है, जिससे ठंड के साथ घना कोहरा भी छाया हुआ है। आगामी 2-3 दिन शीतलहर और सुबह-शाम घने कोहरे का प्रभाव बना रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *