अजमेर की श्रीनगर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ सहित 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 975 ग्राम अफीम बरामद की है। आरोपियों के कब्जे से एक स्वीट डिजायर को भी जब्त किया गया है। दोनों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीण एडिशनल एसपी दीपक शर्मा ने बताया- अजमेर एसपी वंदिता राणा के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ की अपराधों की रोकथाम के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत श्रीनगर थाना पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र में नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी में एक स्विफ्ट कार को रुकवा कर तलाशी ली गई जिसमें से 1 किलो 976 ग्राम अफीम बरामद हुई। कार सवार दोनों युवकों से पूछताछ करने पर दोनों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। शर्मा ने बताया कि टीम ने कार्रवाई करते हुए खींवसर जिला नागौर निवासी धर्मराज (34) पुत्र जगराम और जोधपुर ग्रामीण निवासी विक्रम (20) पुत्र भेराराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। बरामद हुई अफीम को भी जब्त कर लिया है। शर्मा ने बताया कि कार की डैशबोर्ड में प्लास्टिक की थैली में बिना परमिट व लाइसेंस के अफीम बरामद हुई थी। मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनटीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। अनुसंधान नसीराबाद सदर थाना पुलिस के द्वारा किया जा रहा है।


