शहर के राजेन्द्र नगर में स्थित जिला संदर्भ केन्द्र में स्वामित्व योजनांतर्गत आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत बिश्नोई ने स्वामित्व योजना के तहत 722 लाभार्थियों को पट्टों का वितरण किया। जिला स्तरीय स्वामित्व योजनांतर्गत कार्यक्रम में राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड जयपुर के अध्यक्ष जसवंत बिश्नोई ने कहा कि प्रकृति की पूजा करना हमारा धर्म है। अतः देश के जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हम सभी की जिम्मेदारी हैं कि हम वृक्षारोपण, नशामुक्त भारत के अभियान से जुड़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा जिले में चलाए गए वृक्षारोपण अभियान एवं स्वामित्व योजनांतर्गत पट्टा वितरण की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिले में स्वामित्व योजना के तहत 722 लाभार्थियों को पट्टों का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जालोर प्रधान नारायणसिंह राजपुरोहित और जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे उपस्थित रहे। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड जयपुर के अध्यक्ष जसवंत बिश्नोई ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने नशामुक्ति की शपथ दिलवाई। कार्यक्रम का संचालन अम्बिका प्रसाद तिवारी व ललित ठाकुर ने किया। 19 लाभार्थियों को स्वामित्व कार्ड का वितरण समारोह के दौरान योजना के तहत अतिथियों द्वारा तीखी निवासी शंकरलाल, मनोहरलाल व जीवाराम, पहाड़पुरा निवासी भीमाराम व मोरकी देवी, चरली निवासी मोहनलाल, जमूदेवी, नेनू देवी व छोलाराम, उम्मेदपुर निवासी नरसाराम, शंकरलाल, हिमताराम, शारदा,भूराराम एवं बादनवाड़ी निवासी प्रकाश, लासी, रती, बाबूलाल व मोडाराम को स्वामित्व कार्ड का वितरण किया गया।


