शांतिनाथ बालिका आदर्श स्कूल के नए भवन का लोकार्पण कल:गंगानाथ महाराज और योगी बालकनाथ के मुख्य आतिथ्य होगा कार्यक्रम

जालोर के सिरे मंदिर रोड पर स्थित शांतिनाथ बालिका आदर्श विद्या मंदिर के नवीन भवन का लोकार्पण रविवार को सुबह 10 बजे गंगानाथ महाराज और योगी बालक नाथ के द्वारा किया जायेगा। शहर के कणियागिरी पर्वत के निकट स्थित शांतिनाथ बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के नवीन भवन का निर्माण सिरे मंदिर धाम के पीठाधीश्वर पीर गंगानाथ महाराज द्वारा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने व गुरु की स्मृति को संजोए रखने के लिए अत्यधिक सुविधाओं से युक्त करवाया गया हैं। नवीन विद्यालय भवन में बालिकाओं को शिक्षा की दृष्टि से पूर्ण शांत वातावरण में शिक्षा ग्रहण करने का अवसर प्राप्त होगा। नवनिर्मित भवन का लोकार्पण समारोह रविवार को प्रातः 10 बजे पीर शांतिनाथ महाराज के शिष्य पीर गंगा नाथ महाराज के सानिध्य में होगा। लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाबा मस्तनाथजी का मठ अस्थल बोहर रोहतक हरियाणा एवं तिजारा के विधायक योगी बालक नाथ महाराज होंगे। समारोह में प्रेरक के रूप में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश चंद्र व वरिष्ठ प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नंदलाल बाबाजी एवं प्रकाश चंद्र गुप्ता मौजूद रहेंगे। ये भी रहेंगे मौजूद लोकार्पण समारोह में अतिथि के रूप में जालोर- सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, जिला कलेक्टर डॉ.प्रदीप के.गावंडे, जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव, रमेश मुथा अध्यक्ष नाकोड़ा जैन तीर्थ, मनोहर पुंगलिया, दिनेश सोनगरा आदि शामिल होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *