कटनी में दो बाइकों की भिड़ंत, युवक की मौत:दो गंभीर घायल, दोस्तों के साथ वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रहा था

कटनी के रीठी थाना क्षेत्र में मंटोला गांव के तालाब के पास दो बाइकों की भिड़त हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शुक्रवार दोपहर की है। दोस्तों के साथ वैष्णो मंदिर दर्शन के लिए जा रहा था मृतक की पहचान टेकचंद निवासी ग्राम हठकुई ​​​​​ के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अपने दोस्तों के साथ शुक्रवार सुबह बाइक से कटनी स्थित वैष्णो देवी मंदिर दर्शन के लिए निकले थे। उनकी बाइक मंटोला गांव के तालाब के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रही एक अन्य तेज रफ्तार बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं।
एक की मौके पर मौत, दो गंभीर घायल हादसे में टेकचंद को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे में घायल हुए दो अन्य युवकों को आसपास के ग्रामीणों की मदद से 108 एम्बुलेंस द्वारा कटनी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने पीएम के बाद परिजनों को सौंपा शव घटना की सूचना मिलते ही रीठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां शुक्रवार दोपहर उसका पोस्टमॉर्टम किया गया। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और घटनास्थल के निरीक्षण के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *