19 फरवरी से महोत्सव में देश-विदेश के सुर- संगम का होगा समागम

राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा मां भद्रकाली मंदिर में इस वर्ष 19, 20 व 21 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारी को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। जिसे लेकर यहां एक जनवरी को जिले के उपायुक्त कीर्तिश्री ने मां भद्रकाली मंदिर पहुंचकर महोत्सव स्थल का औचक निरीक्षण कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही तीन दिवसीय आयोजित होने वाले राजकीय इटखोरी महोत्सव को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त ने महोत्सव स्थल का भ्रमण किया और आयोजन से संबंधित आधारभूत सुविधाओं, व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने उपस्थित पदाधिकारियों को महोत्सव के सफल, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालु-अनुकूल आयोजन को सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने इटखोरी प्रखंड क्षेत्र का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने पुराने प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निरीक्षण किया, जिसे झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) अंतर्गत प्रसंस्करण इकाई के रूप में उपयोग किए जाने की योजना के तहत देखा गया। इसके पश्चात उपायुक्त द्वारा समीप स्थित निर्माणाधीन कौशल विकास केंद्र भवन का भी निरीक्षण किया गया तथा कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी जहूर आलम, प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बांकिरा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जेएसएलपीएस चतरा, गोपनीय प्रभारी चतरा, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस इटखोरी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *