इत्र व कोलकाता के फूलों से महकेगी भोलेनाथ की रथयात्रा

भास्कर न्यूज | लुधियाना हर-हर महादेव शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की तरफ से संत समाज के सानिध्य में 8 फरवरी को श्री दुर्गा माता मंदिर नजदीक जगराओं पुल से एक विशाल रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारियों की समीक्षा के लिए घुमार मंडी में चेयरमैन जीवन गुप्ता और प्रधान अश्वनी बहल की अध्यक्षता में सेवादारों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में सेवादारों को उनके दायित्व सौंपे गए और चेयरमैन जीवन गुप्ता ने बताया कि रथयात्रा को लेकर पूरे महानगर में उत्साह है। प्रधान अश्वनी बहल के नेतृत्व में शहर की सभी प्रमुख धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संस्थाओं को निमंत्रण पत्र वितरित किए जा रहे हैं। यात्रा के विशेष आकर्षणों की जानकारी देते हुए अश्वनी बहल ने बताया कि कोलकाता से विशेष रूप से मंगवाए गए फूलों से भगवान शिव का भव्य रथ सजाया जाएगा और पूरे यात्रा मार्ग को विभिन्न प्रकार के इत्रों के छिड़काव से सुगंधित किया जाएगा। दविंद्र बहल गोगा और सुभाष नागपाल ने बताया कि महिला संकीर्तन मंडल द्वारा रथयात्रा में शामिल होने वाली महिला भक्तों को मेहंदी लगाने की सेवा भी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर सोनू शंकर, अमित गुप्ता, विमल हरजाई मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *