पतंग लेने निकले नाबालिग का अपहरण, पीटा और फिरौती मांगी

फौजी कॉलोनी इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पतंग लेने निकले एक नाबालिग लड़के का कथित रूप से अपहरण कर लिया गया। पीडि़त व उसके परिवार का आरोप है कि 5–6 युवकों ने बच्चे को जबरन बाइक पर बैठाया। घंटों बंधक बनाकर रखा, बुरी तरह पीटा और परिजनों से 20 हजार रुपये की फिरौती भी मांगी। मामले में की गई शिकायत को लेकर मोती नगर थाने की पुलिस ने बताया कि शिकायत मिल गई है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मेरी न्यूड वीडियो बनाई, बोले-नहर में फेंक देंगे मैं शिव चौक की तरफ पतंग लेने के लिए जा रहा था। वहां मुझे 5–6 लड़कों ने घेर लिया और जबरन शराब पिलाने की बात करने लगे। मना करने पर एक युवक ने मारा और धमकाते हुए बाइक पर बैठा लिया। बोला- अगर नहीं बैठेगा तो जान से मार दूंगा। आसपास के लोगों ने मुझे बचाने की कोशिश भी की तो चलाकी से आरोपियों ने कहा, यह चोर है और इसे पुलिस थाने ले जा रहे हैं। जिसके बाद मुझे जबरदस्ती ढोलेवाल चौक के पास रेलवे पटरी पार एक सफेद रंग के कमरे में बंद कर दिया गया। वहां मुझे धमकाया गया कि मैं वीडियो में कबूल करे कि मैं लड़की को नशा देने और गलत काम करने के लिए यहाँ पर अपनी मर्जी से आया था। मारपीट के डर से उससे जबरन ऐसा बुलवाया गया। जिसके बाद मुझे बेल्टों से पीठ पर पीटा गया और वीडियो कॉल पर मा और दीदी को यह सब दिखाया गया। उन्हें कहा गया की 20 हज़ार रूपए ट्रांसफर करो नहीं तो जान से मार दिया जाएगा। बहन ने मारने का कारण पूछा तो वह जवाब नहीं दे रहे थे और ज़्यादा पीट रहे थे। मुझे नग्न करके पीठ पर डंडों और बेल्टों से पीट रहे थे और मेरी न्यूड वीडियो भी बनाई। कह रहे थे, नहर में फेंक देंगे। जिसके बाद जब मां ने वीडियो कॉल उठाई तो आरोपी ने पुलिस स्टेशन देख लिया। आरोपी उसे पीटते-पीटते रेलवे पटरी के पास छोड़कर फरार हो गए। – 12 वर्षीय पीड़ित अभिषेक ने बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *