लुधियाना| कुंदन विद्या मंदिरसीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में ‘फोमेरा ग्रीन्स कुंदन प्रीमियर लीग’ के 9वें सीजन की शानदार शुरुआत हुई। 10 दिनों तक चलने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 12 सीनियर और 9 जूनियर टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें स्कूल के 20 से अधिक पूर्व छात्र अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। टूर्नामेंट का आधिकारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि डीसी हिंमाशु जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर केवीएमएए के अध्यक्ष डॉ. विकास जिंदल, सचिव कपिल गुप्ता, प्रधानाचार्य पंकज जोशी और अन्य गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। उद्घाटन दिवस का मुख्य मुकाबला गत विजेता ‘स्टेडियम शॉकर’ और ‘केवीएम बुल्स’ के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में स्टेडियम शॉकर के चिंतन सहगल ने चोटिल होने के बावजूद 31 गेंदों पर नाबाद 73 रनों की पारी खेली और 2 विकेट भी चटकाए। उनके इस हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत स्टेडियम शॉकर ने केवीएम बुल्स को 12 रनों से पराजित किया। चिंतन सहगल को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। भाईचारे और खेल भावना के इस उत्सव का समापन 11 जनवरी को होने वाले ग्रैंड फिनाले के साथ होगा। इस दौरान स्कूल के विभिन्न वर्गों के प्रमुख और टीम प्रायोजक भी मौजूद रहे। डीसी क्रिकेट खेलते हुए


