शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-114000 जारी

भास्कर न्यूज| महासमुंद रजत जयंती वर्ष 2025-26 का 2 से लेकर 9 जनवरी तक की अवधि में उपभोक्ता जागरूकता एवं चावल उत्सव का आयोजन किये जाने का निर्देश दिया गया है। अपर कलेक्टर रवि साहू की अध्यक्षता में रजत जयंती के आयोजन के संबंध में खाद्य विभाग, उपभोक्ता विवाद एवं प्रतितोष आयोग, नाप तौल विभाग, जिला सह. केन्द्रीय बैंक, मार्कफेड, नागरिक आपूर्ति निगम, पेट्रोल पंप संचालक, गैस वितरक संचालक का बैठक आयोजित किया गया। साहू ने उपभोक्ताओं के अधिकारों के साथ-साथ उपभोक्ता विवादों के निराकरण की विद्यमान कार्यप्रणाली की जानकारी आम नागरिकों को उपलब्ध कराये जाने के लिए उपभोक्ता जागरूकता सप्ताह का आयोजन करने निर्देश दिया। अजय कुमार यादव, खाद्य अधिकारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में रिकार्ड वृद्धि, खाद्य सुरक्षा एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का विस्तार, नवीन उचित मूल्य की दुकानों का आबंटन, राशनकार्ड अंतर्गत हितग्राहियों की राशन सामग्री की उपब्लधता, पीडीएस प्रणाली के डिजिटल बदलाव एवं वन नेशन वन राशनकार्ड अंतर्गत पोर्टिबिलिटी सुविधा आदि उपलब्धियों की जानकारी से अवगत कराया गया। नापतौल विभाग महासमुंद के अधिकारी सिद्धार्थ दुबे ने बताया गया कि उपभोक्ताओं जो मूल्य देकर सामान खरीद रहा है वह वस्तु सही वजन का उसे प्राप्त हो रहा है या नहीं इसके लिए वह किराना दुकान से प्राप्त समान, पेट्रोल पंप से प्राप्त पेट्रोल, डीजल, गैस एजेंसी से प्राप्त गैस सिलेंडर या अन्य संस्थानों से प्राप्त सामग्री के वजन जानने के लिए संस्था, दुकान में रखी वेइंग मशीन सील सत्यापित है। या नहीं उसकी जानकारी दुकान संचालक से पूछ सकता है। दुकान संचालक को वेइंग मशीन का नापतौल विभाग से सत्यापित प्रमाण पत्र उपभोक्ता द्वारा मांगे जाने पर दिखाना अनिवार्य है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *