खंडवा| जिला अस्पताल में शुक्रवार को नसबंदी के लिए सिंगोट-बलवाड़ा क्षेत्र से चिन्हित महिलाओं को बुलाया गया था। सुबह होने वाले ऑपरेशन के लिए महिलाओं को गुरुवार रात से भूखा रहने के निर्देश दिए गए थे लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद उन्हें ऑपरेशन नहीं होने की सूचना दी। स्टाफ ने महिलाओं के साथ परिजन से कहा कि आज का टारगेट 30 मरीजों का ऑपरेशन हो गया है। आप सभी के ऑपरेशन कल होंगे। ऑपरेशन के लिए आई 15 से अधिक महिलाओं को वापस लौटा दिया।


