खंडवा| विद्याकुंज खंडवा की प्रतिभाओं को एक नई उड़ान देने जा रहा है। शहर की सक्रिय समाजसेवी महिलाओं की संस्था ” एक नई उड़ान” के साथ 3 और 4 जनवरी को दो दिवसीय आयोजन को सार्थक करने की दिशा में विद्याकुंज द्वारा न केवल कुछ प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी बल्कि निःशुल्क आर्ट केम्प भी होगा। विद्याकुंज इंटरेनशनल स्कूल की एकेडेमिक डायरेक्टर यामिनी नागड़ा ने बताया आनंद परिसर में दो दिवसीय आयोजन में विद्याकुंज नॉलेज पार्टनर के रूप में हिस्सेदारी कर रहा है। इसके तहत खंडवा शहर के नन्हे बच्चों से लेकर उनके पेरेंट्स के लिए कुछ रोचक प्रतियोगिताओं के साथ ही एक आर्ट केम्प भी आयोजित किया जा रहा है, जिसमे कला से सम्बंधित बहुत कुछ सीखने का मौका भी मिलेगा।


