गुना|शहर के विद्यार्थीनगर में बिजली कंपनी द्वारा लगाए गए ट्रांसफार्मर के आसपास जाली लगाने के लिए नाली को सीमेंट मसाले से भर दिया गया है, जिससे नाली बंद हो गई है और पानी की निकासी अवरूद्ध हो गई है। इस कार्य के कारण नाली का गंदा पानी सड़क और पार्क में बनी नाली में से गुजरना पड़ रहा है। जिससे पार्क में गंदा पानी जाने लगा है, जिससे क्षेत्र में असुविधा हो रही है। खासकर बारिश के मौसम में यह समस्या गंभीर हो जाती है, जब सड़क पर पानी बहने लगता है और पार्क में जलभराव हो जाता है। स्थानीय निवासियों ने इस समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए संबंधित विभाग से मांग की है कि जाली को पुनः उचित तरीके से लगाया जाए, ताकि नाली की पानी निकासी सही ढंग से हो सके और सड़क तथा पार्क में जलभराव की समस्या का समाधान हो सके। -दिनेश शर्मा, गुना


