राम टेकरी पर गरीबों को गर्म कपड़े व कंबल वितरित

भास्कर संवाददाता | गुना शहर से लगभग 8 किलोमीटर दूर मालपुर स्थित राम टेकरी मंदिर पर माधव ज्योति संगठन द्वारा केंद्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन्मदिवस के अवसर पर धार्मिक एवं सेवा संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रामचरितमानस पाठ, रामनाम जप एवं रामरक्षा स्तोत्र का पाठ किया गया। संगठन के संजय देशमुख ने बताया कि 31 दिसंबर को राम टेकरी मंदिर पर श्रीरामचरितमानस पाठ का शुभारंभ हुआ, जिसका समापन 1 जनवरी को विधिविधान से किया गया। समापन अवसर पर रामनाम जप एवं रामरक्षा स्तोत्र का पाठ हुआ, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार उपस्थित रहे। उनके साथ पूर्व विधायक गोपीलाल जाटव, राधेश्याम पारीख, देवेंद्र गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष सविता-अरविंद गुप्ता, नीरज निगम, अनुज जैन, प्रबल रघुवंशी, शिवपाल परमार, अर्जुन धाकड़ सहित तीनों मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा मालपुर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े एवं कंबलों का वितरण किया गया। सेवा कार्य को लेकर उपस्थित जनों ने संगठन की सराहना की। संजय देशमुख ने बताया कि माधव ज्योति संगठन पिछले 35 वर्षों से निरंतर इस प्रकार के धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा कार्यों का आयोजन करता आ रहा है। संगठन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज के जरूरतमंद वर्ग की सेवा करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *