सत्ता संभालते ही सरकारी दफ्तरों से बापू गांधी की तस्वीरें हटवाने के दिए थे निर्देश

भास्कर न्यूज | अमृतसर पंजाब भाजपा के प्रदेश महासचिव डॉ. जगमोहन सिंह राजू ने कहा कि सीएम मान मनरेगा का नाम बदलने पर कह रहे हैं कि देश के राष्ट्रपिता का नाम खत्म करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने इसके जवाब में कहा कि मुख्यमंत्री ने पंजाब में सत्ता संभालते ही सभी सरकारी दफ्तरों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीरे हटवा दी गई। केंद्र सरकार ने अगर मनरेगा का नाम बदलकर जी रामजी रखा है तो इसमें कुछ गलत नहीं है। नाम बदलने के साथ ही इस स्कीम में कई सुधार भी किए गए हैं। पंजाब भाजपा महासचिव डॉ. जगमोहन सिंह राजू हाथी गेट स्थित खन्ना स्मारक में भाजपा दफ्तर में प्रैस कांफ्रेंस कर रहे थे। डॉ. राजू कहा कि सरकार ने इस मुद्दे पर तो एक दिन का सेशन रख लिया, क्या कभी उन्होंने पंजाब में गैंगस्टरवाद, फिरौती की बढ़ रही मांगे, पंजाब पर बढ़े कर्ज को उतारने के लिए सेशन बुलाया है। उन मुद्दों को सरकार क्यो भूल जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *