टटेंगा में शिक्षण से विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो रही

जेवरतला रोड| शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टटेंगा में वाणिज्य विषय की व्याख्याता हेपशीबा एंथोनी विद्यार्थियों को स्वैच्छिक उपचारात्मक शिक्षण दे रही हैं। त्रैमासिक एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर विद्यार्थियों को विभिन्न समूहों में विभाजित कर उनके कठिन अध्यायों पर व्यक्तिगत रूप से विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस दौरान अतिरिक्त अभ्यास के माध्यम से विद्यार्थियों की तैयारी करवाई जा रही है, जिससे उनकी सीखने की कमियों को दूर कर आत्मविश्वास में वृद्धि हो सके। प्राचार्य आरके देवांगन ने व्याख्याता हेपशीबा एंथोनी प्रत्येक वर्ष बिना उच्च कार्यालयों के किसी निर्देश के स्वेच्छा से उपचारात्मक शिक्षण देती हैं। उनके इस प्रयास के कारण वाणिज्य विषय का बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *