कानपुर में शादी से पहले युवती की गोली मारकर हत्या:दंपति बनकर लिव-इन में रहते थे दोनों, अवैध संबंधों में शक में शादी से पहले मार डाला

कानपुर हरबंशमोहाल थाना क्षेत्र के गड़रिया मोहाल में लिव-इन में रहने वाले युवक ने झगड़े के बाद अपनी प्रेमिका का गोली मारकर मर्डर कर दिया। जबकि अगले ही महीने दोनों की शादी होने वाली थी। मर्डर के बाद युवक मौके से भाग निकला। सीसीटीवी की जांच में यह बात सामने आई है। मर्डर करने के बाद युवक ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया है। युवक की तलाश में पुलिस की पांच टीमों को लगाया गया है। मर्डर के बाद भागते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी गड़रिया मोहाल के रामकुमारी शर्मा के मकान में 8 महीने पहले शुक्लागंज थाना क्षेत्र गंगा घाट निवासी युवक अजय मिश्रा और चमनगंज निवासी प्रिया कठेरिया (32) ने पति-पत्नि बनकर किराए पर कमरा लिया था। कमरे में अजय स्थाई रूप से रहता था, लेकिन प्रिया आती-जाती रहती थी। शनिवार देर शाम अजय ने प्रिया के सीने में गोली मारकर मर्डर कर दिया। इसके बाद मौके से भाग निकला। मौके पर हरबंशमोहाल थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच करने पहुंची। उधर उर्सला में डॉक्टरों ने प्रिया कठेरिया को मृत घोषित कर दिया। मर्डर के बाद प्रिया का भाई राहुल मौके पर पहुंचा। पुलिस की पूछताछ के दौरान राहुल ने बताया कि प्रिया की चार साल पहले शादी हुई थी और 2 साल पहले पति का निधन हो गया था। इसके बाद से वह दो साल के बेटे के साथ मायके में ही रहती है। इधर अजय का भी पत्नी से तलाक केस चल रहा है। इस बीच अजय और प्रिया के प्रेम संबंध हो गए थे। प्रिया के छोटी बहन की शादी होनी है। इन दोनों की भी शादी इसी शादी समारोह में होनी थी। इधर मकान मालिक ने बताया कि दोनों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था और आए दिन मारपीट होती थी। झगड़े के चलते मकान मालिक ने कमरा खाली करने की दी थी चेतावनी इसी के चलते उन्होंने घर खाली करने की भी चेतावनी दी थी। दोनों ने कहा था कि नवंबर में घर खाली कर देंगे। शनिवार को मारपीट का विवाद इस कदर बढ़ गया कि पिटाई के बाद अजय ने गोली मारकर प्रिया का मर्डर कर दिया। इसके बाद मौके से भाग निकला। मकान मालिकिन की बेटी रागीनी गोली की आवाज सुनकर कमरे में पहुंची तो उसने अजय को मौके से भागते हुए भी देखा। पुलिस की जांच में भी अजय सीसीटीवी कैमरे में भागते हुए कैद हुआ है। डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मृतका के परिवारीजनों की तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज किया जा रहा है। प्राथमिक जांच में अवैध संबंधों के शक में हत्या का मामला लग रहा है। हत्यारोपी को पकड़ने के लिए हरबंशमोहाल थाने की पुलिस, सर्विलांस टीम और क्राइम ब्रांच की पांच टीमों को लगाया गया है। जल्द ही हत्यारोपी को अरेस्ट करके जेल भेजा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *