तीन सूत्री मांगों को लेकर निगम कार्यालय के समक्ष दिया जाएगा धरना : अमर बाउरी

भारतीय जनता पार्टी की ओर से चास नगर निगम चुनाव की तैयारी को लेकर शुक्रवार को चास में बैठक की गई। इस दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश प्रभारी अमर कुमार बाउरी ने कहा कि आगामी 7 जनवरी को चास नगर निगम कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा, जिसमें तीन सूत्री मांगें रखी जाएगी। नगर निगम चुनाव की तिथि की घोषणा जल्द से जल्द हो, निगम चुनाव दलीय आधार पर हो और चुनाव ईवीएम मशीन के माध्यम से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराया जाए। वहीं पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि इस धरना को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। जिलाध्यक्ष जयदेव राय ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में कचरा का भंडार एनएच में फेंका जा रहा है, वार्डों में नगर निगम का ध्यान नहीं है और विभिन्न जन मुद्दों को लेकर चास नगर निगम की मनमानी के खिलाफ भाजपा जोरदार घेराव करेगी। मौके पर पूर्व उपमहापौर अविनाश कुमार, धीरज झा, मुकेश राय, अर्चना सिंह, शंकर रजक, हरीश सिंह, विश्वनाथ दत्त, अमर स्वर्णकार, ब्रज दुबे, हरिपद गोप, रघुनाथ टुडू, धर्मेंद्र महथा, अभिषेक, अरविंद राय, ऋषभ राय, गोविंद महतो, रितु रानी सिंह, प्रीति गुप्ता, रंजू देवी, सुनीता देवी, बबीता देवी, नरेश प्रसाद, सुनील महतो, अमरेंद्र सिंह भाटिया, टिंकू तापड़िया, लक्ष्मण प्रसाद, अमर स्वर्णकार, किशुन लाल गोप, सुरभि देवी, सुनीता देवी, कल्याणी प्रसाद, राजन सिंह, सुबोध सिंह, अंबुज मंडल, संतोष सिंह, संदीप कुमार टुन्ना, बिकास महथा, कृष्ण महतो आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *