सकारात्मक सोच और निष्ठा से बीएसएल के विकास कार्य में दें योगदान: निदेशक प्रभारी

सिटी रिपोर्टर | बोकारो बीएसएल के मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में शीर्ष प्रबंधन के साथ बीएसएल अधिकारियों का संवाद कार्यक्रम हुआ। स्टोरी नामक इस कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (ज्ञानार्जन एवं विकास) नीता बा ने सभी का स्वागत किया। इसके बाद निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने इस्पात कर्मियों को सुरक्षा शपथ दिलाई। इस दौरान प्रतिभागी अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र से जुड़े उनकी उपलब्धियों, अनुभवों और भावी योजनाओं से शीर्ष प्रबंधन को अवगत कराया। निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने सभी को सकारात्मक और नवोन्मेषी सोच के साथ पूरी निष्ठा व मनोयोग से संयंत्र की प्रगति के लिए योगदान करने की अपील करते हुए संयंत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया। अन्य मंचासीन अधिशासी निदेशकों ने भी अधिकारियों को बोकारो स्टील प्लांट की प्रगति में योगदान करने का सन्देश दिया। कार्यक्रम का संचालन वरीय प्रबन्धक प्रीति कुमारी ने व धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक मीनम मिश्रा ने किया। मौके पर अधिशासी निदेशक (माइंस) विकास मनवटी, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) सीआर मिश्रा, अधिशासी निदेशक डॉ. बीबी करुणामय आदि वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *